
जाँच अधिकारी सत्कार सिंह जानकारी देते हुए

रिपोर्ट : गुरमीत सिंह
पटियाला में एक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर गुड बाय लिखकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 32 साल के अछरू गुप्ता के तौर पर हुई है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनका लड़का रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। उसे दुकान का मालिक काफी परेशान कर रहा था। युवक पर दुकान खाली करने का दबाव डाला जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a Reply